बड़ी खबर – ज़मीन में दफन वन तस्करी के राज के फरार टाल स्वामी कों वन विभाग ने किया गिरफ्तार, पुलिस के किया सुपुर्द

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। वन विभाग की टीम ने चकमा देकर फरार हुए टाल स्वामी कों गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द किया। वन विभाग की कार्यवाही मे अस्पताल रोड पर जगदीश तिवारी के टाल मे ज़मीन से खोद कर लगभग साठ से भी अधिक बेश कीमती लकड़ी के लट्ठे बरामद किये गए थे जिसके बाद टाल स्वामी जगदीश तिवारी फरार बताया जा रहा था जिसे आज विभाग ने गिरफ्त मे लें लिया है।वन तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई ने अब ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।बताया जा रहा है कि टनकपुर के इतिहास में यह पहला मामला है, जब अवैध लकड़ी को छिपाने के लिए उसे बाकायदा जमीन में दफन किया गया। वन विभाग की कार्रवाई में अब तक 60 से अधिक बेशकीमती लट्ठे जमीन के भीतर से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सूत्रों का दावा है कि यह केवल शुरुआत हो सकती है।सूत्रों के अनुसार वन विभाग की टीमें अभी भी संभावित ठिकानों की निगरानी कर रही हैं और आने वाले दिनों में कई अन्य स्थानों पर भी छापेमारी हो सकती है। इस पूरे घटनाक्रम ने वन तस्करी के एक बड़े सिंडीकेट की मौजूदगी की आशंकाओं को बल दे दिया है।सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि कार्रवाई के तीसरे दिन भी विभाग की ओर से न तो कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है और न ही कोई विस्तृत बयान सामने आया है। इससे मामले को लेकर रहस्य और गहरा गया है। माना जा रहा है कि जांच की संवेदनशीलता और संभावित बड़े खुलासों को देखते हुए विभाग फिलहाल पूरी गोपनीयता बरत रहा है।