वन महोत्सव के तहत बस्तिया ग्राम पंचायत में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर(चम्पावत) । वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को बस्तिया ग्राम पंचायत परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्रामवासी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के प्रतिनिधियों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान बरगद, अशोक, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।पौधरोपण के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी बस्तिया अनुभाग वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह बोहरा, करन सिंह महर, वन बीट अधिकारी दिव्यांशु, योगेश चंद्र जोशी, वन आरक्षी प्रियंका बिष्ट, उदेश राना के अलावा ग्राम प्रधान सरोज देवी, पीएलबी सोनी, आशीष, महेश चंद्र जोशी, सूरज कुमार, भवान सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। लिया।