मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में राइका भिंगराड़ा के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने दी बधाई

खबर शेयर करें 👉


भिंगराड़ा (चम्पावत)।राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा के बच्चों ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में संयुक्त रूप से 85200 रूपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की है। कक्षा 7 में दिवस भट्ट, नरेश चंद्र, कक्षा 9 में शिवम, कक्षा 10 में युवराज सिंह, और कक्षा 11 में अंकित भट्ट, हिमांशु भट्ट तथा हेमा जोशी ने यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय परिवार और प्रधानाचार्य पंकज पंत ने इन मेधावी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर विद्यालय परिवार एवं समस्त क्षेत्रीय जनता ने शुभकामनाएं दी साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते कहा कि इससे पहले भी इस विद्यालय से बहुत बच्चों ने विद्यालय परिवार का एवं लधियाघाटी क्षेत्र का नाम रोशन किया गया है।