
बनबसा (चम्पावत)। मंगलवार को बनबसा में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ में रिक्त पड़े दो पदों को भरने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 5 के सभासद कार्यालय में आयोजित बैठक में रिक्त पड़े कार्यकारी अध्यक्ष व महामंत्री के पदों पर आम सहमति से नियुक्ति की गयीं। जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष पद पर राजन तथा महामंत्री पद पर अरुण वाल्मीकि को नियुक्त किया गया।इस अवसर पर प्रमोद रत्नाकर, ओमपाल वाल्मीकि, राजपाल, विजयपाल, सुनील, सानू, सोनू, लक्ष्मी, अभिषेक, अमरपाल, शिवम, कमलेश, सौरव, नीलम, अरुण वाल्मीकि, सुनील, रजनी, अर्जुन, नन्हेंलाल, नीरज, मुकेश कुमार, रजत, बृजेश, नरेश विश्वकर्मा सहित अन्य पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।


