टनकपुर में मुख्यमंत्री के विरोध में निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में,पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर किया प्रदर्शन, पीलीभीत चुंगी चौराहे पर पुलिस ने रोका

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने जा रहे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल सहित 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता खर्कवाल गार्डन से पीलीभीत चुंगी चौराहे तक काले झंडे दिखाते हुए प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध किया। जैसे ही प्रदर्शनकारी पीलीभीत चुंगी चौराहे पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया और स्थिति को देखते हुए पूर्व विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सतीश पाण्डेय, नीरज मिश्रा, विनोद सिंह बड़ेला, साहिल गिरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सक्सेना, इरशाद, यूथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदिल, गौरव जोशी, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, आसिफ खान, अबरार, श्रीमन गुप्ता, शिवम मिश्रा और फैसल सिद्दीकी शामिल रहे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए चुंगी चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए मौके पर माहौल गरमाया रहा।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे सरकार की नीतियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।