उचौलीगोठ विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित बच्चों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर, 29 अक्टूबर 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के सचिव के निर्देशानुसार गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उचौलीगोठ, टनकपुर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान पीएलवी (अधिकार मित्र) अमित कुमार ने बच्चों को सुरक्षित बचपन के महत्व की जानकारी देते हुए अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखने और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने की सलाह दी।पीएलवी सोनी सिंह ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम तथा गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को किसी भी असहज स्थिति में सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।वहीं, पीएलवी प्रियंका पचौली ने बच्चों को अच्छे व्यवहार, अजनबी व्यक्तियों से सावधान रहने और उनके द्वारा दिए जाने वाले किसी भी सामान को बिना सोचे-समझे स्वीकार न करने की सलाह दी। पीएलवी अंजू बोहरा ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने तथा अजनबियों से सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।शिविर में पीएलवी अमित कुमार, सोनी सिंह, प्रियंका पचौली और अंजू बोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य की दिशा में प्रेरित करना रहा।

Ad