प्राथमिक विद्यालय बस्तिया में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजितबच्चों को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत, 29 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के आह्वान पर संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बस्तिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के सचिव के दिशा-निर्देशों पर आयोजित शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की, जबकि संचालन पीएलवी (अधिकार मित्र) शमशाद बानो ने किया।शिविर में छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम-2012, किशोर न्याय अधिनियम, बाल अनुकूल विधिक सेवाएं-2024, ऑनलाइन शोषण, साइबर बुलिंग, बाल श्रम, बाल विवाह और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी सरल भाषा में दी गई।पुलिस विभाग से पहुंचे हेड कांस्टेबल घनश्याम आर्या और संजीव कुमार ने बच्चों को सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय बताए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को नशे से दूर रहने और बाल विवाह का विरोध करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।बच्चों को 15100 (निःशुल्क कानूनी सहायता), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 108 (एम्बुलेंस सेवा) के बारे में बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।शिविर को सफल बनाने में पीएलवी (अधिकार मित्र) बिजेंद्र अग्रवाल, शमशाद बानो, अनिल कुमार और सुनील कुमार ने सहयोग किया।

Ad