राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में राउमावि खूनाबोरा ने मारी बाजी, समूह नृत्य में जनपद में प्रथम मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि, राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम (एनपीईपी) की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) खूनाबोरा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्राओं ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कक्षा 9 की अनिका जोशी, गीतांजलि बोहरा, पूजा बिष्ट और तान्शी बिष्ट तथा कक्षा 8 की साक्षी विश्वकर्मा और अल्का विश्वकर्मा ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। अब ये छात्राएं राज्य स्तर पर चंपावत जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।वहीं, विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र तनुज विश्वकर्मा ने पोस्टर प्रतियोगिता में तृतीय तथा समूह चर्चा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।जनपद सह-समन्वयक एनपीईपी एवं मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि विभिन्न विकासखंडों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि और राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, उपखंड शिक्षा अधिकारी संजय भट्ट एवं कमल भट्ट, प्रधानाचार्य खीमानंद पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष भावना देवी सहित शिक्षक सुरेंद्र लाल, मनोज कुमार गड़कोटी, नवीन चंद्र जोशी, राजेश्वरी जुकरिया, मीरा पंत, कमला जोशी, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, लोकेश जोशी, गिरीश चंद्र शक्टा और भुवन गहतोड़ी ने बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।फोटो कैप्शन: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित राउमावि खूनाबोरा की छात्राएं अपने मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय के साथ।

Ad