सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, बाल अधिकारों और सुरक्षा की दी गई जानकारी

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर, 28 अक्टूबर 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के सचिव के निर्देशानुसार “सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, वार्ड नंबर 10, टनकपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरीश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का संचालन पीएलवी एवं अधिकार मित्र शमशाद बानो ने किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से उपनिरीक्षक सुखपाल, हेड कांस्टेबल शोभा वर्मा, हितेंद्र वर्मा और रामलाल ने छात्र-छात्राओं को बाल सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम-2012, गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन शोषण एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।इसके साथ ही बच्चों को नालसा बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना-2024, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने किसी भी प्रकार के शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।शिविर में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे सहायता प्राप्त कर सकें।इस अवसर पर पीएलवी एवं अधिकार मित्र शमशाद बानो, विजेंद्र अग्रवाल, अनिल कुमार, सुनील कुमार तथा प्रो बोनो पीएलवी इजहार अली सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।स्थान: टनकपुर, तहसील पूर्णागिरि।

Ad