टनकपुर के नायकखेड़ा में बनेगा बहुउद्देशीय भवन, 3.50 करोड़ रुपये होंगे खर्च

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। टनकपुर के नायकखेड़ा में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए बहुउद्देशीय भवन के निर्माण स्थल को बुडम से बदलकर नायकखेड़ा निर्धारित किया गया है। पहले यह भवन बुडम में प्रस्तावित था, लेकिन अब संशोधित निर्णय के तहत इसका निर्माण नायकखेड़ा में किया जाएगा।इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने भवन निर्माण के लिए स्थल चयन और अन्य प्रशासनिक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा है। साथ ही निर्माण कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।इस बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Ad