चम्पावत में खेल अवस्थापना को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत, 11 सितम्बर 2026, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में चम्पावत में शूटिंग रेंज एवं अन्य खेल सुविधाओं के निर्माण के लिए 951.91 लाख रुपये (लगभग 9.51 करोड़) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत धनराशि में 849.71 लाख रुपये निर्माण कार्य तथा 102.20 लाख रुपये अन्य अनुमन्य प्रावधानों के लिए निर्धारित हैं। परियोजना के लिए 40 प्रतिशत के रूप में 380.764 लाख रुपये का प्रावधान है, जिसमें पूर्व में अवमुक्त 198.60 लाख रुपये को समायोजित करते हुए अब 182.164 लाख रुपये अवमुक्त करने की स्वीकृति दी गई है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि शूटिंग रेंज एवं अन्य आधुनिक खेल सुविधाओं के विकसित होने से जनपद के युवाओं और प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा मिलेगी। इससे खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।शासन ने कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन एवं निर्माण विकास निगम (खेल इकाई), देहरादून को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गुणवत्ता परीक्षण और नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Ad