
टनकपुर, 30 अक्टूबर 2026।टनकपुर में उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल पहुंचे।
उन्होंने उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन को अपना समर्थन देते हुए कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया।इस दौरान उन्होंने कहा कि संविदा एवं विशेष श्रेणी के कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, परिवहन निगम की बसों के बेड़े में वृद्धि और कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान जैसी बुनियादी मांगों पर भी सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।पूर्व विधायक ने कहा कि कर्मचारियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।



