
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा का संकल्प
चम्पावत, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली।

जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देश के एकीकरण में दिए गए योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त राजकीय कार्यालयों, उपक्रमों एवं संस्थानों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्मिकों ने आपसी सद्भाव, सहयोग और एकता की भावना के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तिकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिमालय समाचार | सम्पादक – देवेन्द्र यादव



