सैलानीगोठ के दो विद्यालयों में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शनिवार को सैलानीगोठ के प्राथमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के सचिव के निर्देश पर आयोजित शिविर में PLV अधिकार मित्र शमशाद बानो और मनिहारगोठ चौकी के हेड कांस्टेबल गोपाल टम्टा व प्रवीण सेंगर ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह, बाल श्रम और बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।इस दौरान नशे से दूर रहने और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 15100 (निःशुल्क कानूनी सहायता), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 108 (एम्बुलेंस) के बारे में भी बताया गया। साथ ही 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में PLV सुनील कुमार, अनिल कुमार और प्रो-बोनो PLV इज़हार अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad