
टनकपुर (चम्पावत) । देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा टनकपुर द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के विरोध में क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा।आज शनिवार को क्रमिक अनशन पर भी दो पर्यावरण मित्र बैठे। आंदोलनकारी पर्यावरण मित्रों ने सरकार से उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।


