राज्य स्थापना दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, डीएम मनीष कुमार ने दिलाई लोकतंत्र की शपथस्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का लिया संकल्प, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत भी रहे मौजूद

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत, 9 नवंबर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सभागार में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने उपस्थित नागरिकों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता शपथ दिलाई।कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी को लोकतांत्रिक मूल्यों और निर्वाचन प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान नागरिकों ने शपथ ली कि वे लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की परंपरा को बनाए रखेंगे तथा बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिलाधिकारी ने लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देवेन्द्र यादव, सम्पादक – हिमालय समाचार।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad