
टनकपुर (चम्पावत)। सेंट फ़्रांसिस स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने SilverZone Olympiad में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह प्रतिष्ठित ओलंपियाड SilverZone Foundation द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें विभिन्न देशों के लाखों विद्यार्थी भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हैं।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में विद्यालय के कनिष्का, अद्वित जोशी, तर्ज कक्षा, आरव जोशी कक्षा, अनंत गिरी कक्षा, आयुष कुमार सिंह, कक्षा, प्रतीक भट्ट कक्षा, मानस तिवारी को गोल्ड मेडल, मीनल, यशिका, वैभव, ध्रुव भट्ट, प्रतीक भट्ट, रुद्र जोशी को सिल्वर तथा ईशांत गहतौरी, अविका कपरी, यक्षित पांडे और अर्शित बोहरा ब्रॉन्ज मैडल विजेता बने।विद्यार्थियों की यह असाधारण सफलता उनकी सतत मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय की शिक्षिका ममता पांडे का विशेष योगदान बताया जा रहा हैं, जिन्होंने ओलंपियाड की कोऑर्डिनेटर के रूप में विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन किया और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने सभी मेडल विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि सेंट फ़्रांसिस स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे।


