एलआईसी ने मनाया 70वां स्थापना दिवस, सात दशकों की सेवा और विश्वास का मनाया जश्न

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की टनकपुर शाखा में मंगलवार को निगम का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एलआईसी से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर निगम की सात दशकों की गौरवशाली यात्रा को याद किया।कार्यक्रम का शुभारंभ निगम गीत के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया और केक काटकर एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ मनाई। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी। सात दशकों के सफर में एलआईसी ने देशवासियों को जीवन बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ लोगों के बीच विश्वास की मजबूत पहचान बनाई है। बदलते समय के साथ निगम अपनी सेवाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विनोद जोशी एवं सत्य नारायण साहू का स्वागत किया गया। साथ ही वरिष्ठ अभिकर्ताओं एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमेश सिंह राणा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने एलआईसी की उपलब्धियों को याद करते हुए निगम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक रक्षपाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी उमेश सिंह राणा एवं मनोहर लाल, विकास अधिकारी धर्मवीर सिंह एवं करामत अली, सहायक कर्मचारी अनिल चंद जोशी एवं आनंद पाठक मौजूद रहे।वहीं वरिष्ठ अभिकर्ताओं में मदन बोहरा, गिरीश चंद्र जोशी, राजीव सक्सेना, कुशल सिंह राणा, गोविंद पाठक एवं मदन बोरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बीमा सखी रेखा बिष्ट एवं रेखा साहू ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान एलआईसी की सेवाओं, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए निगम को आने वाले समय में और अधिक जनोन्मुखी एवं आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया।