गंगावली जिला बनाने की मांग को लेकर “सबका विकास पार्टी” ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिला बनाओ संघर्ष समिति ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के गंगावली जिला बनाने की मांग को लेकर सबका विकास पार्टी और जिला बनाओ संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार गंगोलीहाट आरसी गोस्वामी को सौपा।मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन के मुताबिक उत्तराखंड राज्य निर्माण होने के बाद छोटी प्रशासनिक इकाई के निर्माण का सपना पहाड़-वासियों का अधूरा ही रह गया है। गंगावली जिला बनाने की मांग उत्तराखंड राज्य निर्माण के साथ साथ चलती आयी है। कई बार सरकार आश्वासन दे चुकी है। कहा विकासखण्ड गंगोलीहाट की 117 ग्राम पंचायतो एवं विकासखण्ड बेरीनाग की 84 ग्राम पंचायतो को मिलाकर एक नए गंगावली नाम का जिला बनाया जाए ।उक्त गंगावली क्षेत्र बागेश्वर एवं अल्मोड़ा जिले से सरयू नदी से सीमा विभाजन करता है उत्तर पूर्व की और मूल जनपद पिथौरागढ़ को रामगंगा नदी से सीमा विभाजन करता है पिथौरागढ़ जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र को विभाजन कर गंगावली नाम से नए जिले का गठन किया जाए । उन्होंने कहा तीन दशक पुरानी मांग को अभी तक शासन द्वारा अनसुना किया गया है। जिसके विरोध स्वरूप सबका विकास पार्टी 02 दिवसीय धरना प्रदर्शन 18 मार्च से क्षेत्र में करने को मजबूर होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।इस दौरान सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा उर्फ़ नरेन्द्र उत्तराखंडी, गोपाल धानिक, गणेश बोरा जिला बनाओ संघर्ष समिति, दीपक धानिक, हयात सिंह बोरा, हितेश खाती अध्य्क्ष ब्यापार मण्डल, जोगा सिंह परगाई, गोबिंद सिंह, राजेंद्र, मनोज टम्टा कांग्रेस पार्टी से मोहन बोरा आदि मौजूद रहे।