ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस को मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट के वारण्टी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ईनामी/वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।इसी अभियान के तहत मंगलवार को थाना बनबसा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *वारण्टी अभियुक्त पदम सिंह पुत्र वीरपाल सिंह निवासी पूर्णागिरी इंटर कॉलेज के पास, बनबसा, जनपद चम्पावत* को संबंधित धाराओं में उसके मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारण्टी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ0नि0 देवेन्द्र सिंह बिष्ट, हे0का0 संजय शर्मा और का0 जगदीश कन्याल मौजूद रहे।