
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग एक बार फिर सुर्खियों में है। अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहे माता-पिता को दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना देना पड़ा। सिक्किम के राज्यपाल पद पर दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति के विरोध में परिवार ने प्रदर्शन करते हुए मांग उठाई कि मामले की सीबीआई जांच पूरी होने तक नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिया, जिसके बाद इस मामले को लेकर सवाल और तेज हो गए।
जिस मां-बाप ने अपनी बेटी को खोया, वे आज भी न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं।
❓ आखिर अंकिता के माता-पिता की मांगों पर कब गंभीरता से विचार होगा? ❓ क्या परिवार को अपनी सभी शंकाओं का जवाब मिल पाएगा? ❓ और कब खत्म होगा एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए उसके माता-पिता का यह संघर्ष?



