अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ITI टनकपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर, 8 सितंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्लान ऑफ एक्शन माह सितंबर के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) टनकपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य श्री लोकेश चंद्र भट्ट ने की।

शिविर में संस्थान के प्रशिक्षार्थियों एवं कार्मिकों को विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। अजय गुरुरानी ने साक्षरता एवं ITI में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों के लिए साक्षरता के महत्व पर जानकारी दी।

वहीं अनिल कुमार ने किशोर न्याय अधिनियम तथा सोनी सिंह ने ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान करते हुए युवाओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर नवागंतुक प्रधानाचार्य श्री लोकेश चंद्र भट्ट ने प्रशिक्षार्थियों को इंडिया स्किल प्रोग्राम की तैयारी कर उसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के साथ युवाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

प्रधानाचार्य ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि युवाओं को रोजगार, कानून एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Ad