उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनर तले धरना

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर रोडवेज परिसर में परिवहन कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारी विशेष श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और समय पर वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।आखिर क्या हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें और सरकार से क्या चाहते हैं कर्मचारी? इसको लेकर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री रामप्रीत यादव ने क्या कहा, आइए सुनते हैं।

Ad