
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस को नई पहचान देने की तैयारी की जा रही है। पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगने वाले बैज, प्रतीक चिह्न और टोपी पर लगे फॉर्मेशन साइन में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही पुलिस ध्वज को भी नए स्वरूप में तैयार करने की योजना है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिसकर्मियों की छाती पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर बैज लगाने की तैयारी है। वहीं, वर्ष 2021 में जारी किए गए पुलिस मोनोग्राम में भी बदलाव प्रस्तावित है।
👮♂️ क्या-क्या बदल सकता है?- वर्दी पर लगने वाले प्रतीक चिह्न का नया स्वरूप।- टोपी पर लगे फॉर्मेशन साइन में बदलाव।- पुलिसकर्मियों की छाती पर नया बैज।- पुलिस ध्वज के रंग और स्वरूप में बदलाव।
💰 बदलाव पर कितना खर्च आएगा?रिपोर्ट के मुताबिक, इन बदलावों पर करीब 4 से 5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हालांकि, बदलावों को लागू करने और नई वर्दी पहनने की समयसीमा को लेकर आधिकारिक आदेश की पुष्टि होना बाकी है।उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किए जाने के बाद यह बदलाव विभाग की पहचान को नया स्वरूप देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
हिमालय समाचार | देवेन्द्र यादव, सम्पादक



