गैंडाखाली के राजकीय इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

खबर शेयर करें 👉

गैंडाखाली, 13 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के सचिव के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज गैंडाखाली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएलवी (अधिकार मित्र) अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया।शिविर में शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, भांग, गांजा, चरस, स्मैक और नशीली गोलियों जैसे रासायनिक नशों से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही मोबाइल की लत, फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम और अश्लील वीडियो देखने की आदतों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई।इस दौरान विद्यार्थियों को चम्पावत जिला अस्पताल स्थित नशा मुक्ति जागरूकता केंद्र में उपलब्ध निःशुल्क उपचार एवं सरकारी सहायता के बारे में बताया गया। नशा मुक्ति संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा निःशुल्क विधिक सहायता के लिए 15100 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।शिविर में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौजूद रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राज मुन्नू यादव, शिक्षिका श्रीमती रेखा कन्याल, श्रीमती शाइस्ता परवीन तथा शिक्षक श्री रवि कुमार भगौटी और श्री प्यारे मोहन शाह सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

हिमालय समाचार |

देवेन्द्र यादव, सम्पादक

Ad