
चंपावत की वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में रनर-अप का स्थान हासिल किया। टीम ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम के प्रदर्शन पर खेल विभाग की ओर से खुशी जताई गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंपावत बाबिता बिष्ट ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, टीम के वॉलीबॉल कोच ने भी खिलाड़ियों के प्रयास और मेहनत की सराहना की। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चंपावत का नाम रोशन किया।



