चम्पावत के बेलखेत में महिला और दो बालिकाओं ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर, उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को किया गया रेफर

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। चम्पावत जिले के ग्रामसभा बेलखेत, चल्थी में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों द्वारा कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तीनों को निजी वाहन से उपचार के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा (30 वर्ष), पत्नी जसवंत सिंह, निवासी बेलखेत, चल्थी, चम्पावत तथा उनकी दो बेटियां मानवी (13 वर्ष) और हर्षिता (10 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया।उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में तैनात डॉ. आफताब आलम ने मेडिकल स्टाफ के साथ तीनों मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि तीनों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।उपचार के दौरान मेडिकल टीम में कर्मवीर, भावना, निशा, कल्पना चौहान, बलजीत सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Ad