टनकपुर- चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमने-सामने कार और कैंटर की टक्कर, दो घायल

खबर शेयर करें 👉

चंपावत, 07 सितंबर 2026। सोमवार शाम करीब 6 बजे टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिफिन टॉप के समीप कार और कैंटर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में चंपावत से टनकपुर की ओर आ रही कार संख्या UK 06 AZ 3081 और टनकपुर से चंपावत की ओर जा रहे कैंटर संख्या UK 04 CC 9399 की टक्कर हुई।

हादसे में कार सवार दीपक थापा (35 वर्ष) निवासी खटीमा और हरीश गुरुंग (38 वर्ष) निवासी खटीमा घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया,

जहां उनका इलाज जारी है।वहीं कार में सवार तीसरे व्यक्ति मनोज चंद (39 वर्ष), निवासी खटीमा पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन और पुलिस द्वारा मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट ÷देवेन्द्र यादव

Ad