डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को किया जागरूक

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर, 15 अक्टूबर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत की ओर से वार्ड नंबर-4 स्थित जेएन पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन, देश सेवा और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, शोषण से बचाव, पॉक्सो एक्ट-2012, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के संबंध में कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया गया। पीएलवी अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन और उनके द्वारा विकसित मिसाइलों के बारे में बताया।कार्यक्रम में अधिकार मित्र अजय गुरुरानी, सोनी सिंह, अनिल कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं, छीनीगोठ स्थित राजकीय एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से सिविल जज प्रथम श्रेणी रुचिका नरूला की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

Ad