दयानन्द इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का राज्य एवं जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। दयानन्द इण्टर कॉलेज, टनकपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र सुमित बोहरा का अंडर-19 राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं कक्षा 12 के छात्र हरीश सिंह सामंत का अंडर-19 राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।कक्षा 8 के छात्र आदर्श कुमार एवं आदित्य कुमार का अंडर-14 राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।इसके अतिरिक्त कक्षा 9 के छात्र विजय ने जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रबन्धक डा. मनुश्रवा आर्य ने कहा कि विद्यार्थियों की ये उपलब्धियाँ अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Ad