
टनकपुर। इंसाफ द पावर वेलफेयर सोसायटी की ओर से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। लगातार दस दिनों से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील परिसर में धरना देकर अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं।

धरना दे रहे लोगों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों को लगातार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया है। प्रदर्शनकारियों ने मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।सोसायटी ने कहा कि जब तक उनकी पांच सूत्रीय मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।



