
नैनीताल। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सूचना विभाग सहित प्रशासनिक एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
बताया गया है कि हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ। श्री गिरिजा शंकर जोशी इससे पूर्व चम्पावत जिले में जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। चम्पावत में उनके कार्यकाल को लेकर स्थानीय पत्रकारों एवं सूचना विभाग से जुड़े लोगों में भी उनके निधन से शोक की भावना है।
उनके आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
हिमालय समाचार परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।



