पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब पर खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों समेत तीन की हत्या

खबर शेयर करें 👉

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में रामलीला मेले की कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान सगे भाई अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता तथा 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेले की कमेटी की बैठक में पुराने हिसाब-किताब को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने रायफल से फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिमालय समाचार | देवेन्द्र यादव, सम्पादक

Ad