पहाड़ी से अचानक गिरा भारी बोल्डर, सड़क किनारे खड़े वाहन के ऊपर जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत, जबकि तीन लोग घायल हुए

खबर शेयर करें 👉

पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरकर सड़क किनारे खड़े वाहन संख्या UK05TA2878 के ऊपर जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में सवार एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंपावत श्री मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में आपदा राहत नीति के मानकों के अनुरूप एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने तत्परता दिखाते हुए मृतक संदीप कुमार, निवासी टिमटा, तहसील गंगोलीहाट के शोक संतप्त परिजनों को तत्काल 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

जिला प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Ad