महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ बीईओ से की मुलाकात

खबर शेयर करें 👉

पूरनपुर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ब्लाक पूरनपुर की कार्यकारिणी ने आज खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर विजय वीरेन्द्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान संघ की पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी को तुलसी जी का पौधा तथा एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। बैठक में विशेष रूप से महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं, उनके हितों एवं कार्यस्थल पर बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।संघ की ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सुगंध अग्रवाल ने महिला शिक्षिकाओं से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखते हुए उनके समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षिकाओं को कई बार कार्यस्थल पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिनका निस्तारण आवश्यक है।खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने संघ की बातों को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है।इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनामिका प्रजापति, महामंत्री राजन मलिक, कोषाध्यक्ष प्रिया गुप्ता एवं सदस्य सविता जायसवाल उपस्थित रहीं। पदाधिकारियों ने महिला शिक्षिकाओं के हित में निरंतर कार्य करने एवं शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

Ad