
टनकपुर (चम्पावत)। पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। एसपी रेखा यादव के निर्देशों के अनुपालन में निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में पूरन सिंह तोमर प्रभारी/ वरिष्ठ उप निरीक्षक के निर्देशन में दिनांक सोमवार को टनकपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर शारदा घाट रोड पर शर्मा शुद्ध शाकाहारी भोजनालय के सामने शारदा धर्मशाला में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली टनकपुर में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शेर बहादुर पुत्र नारायण पाल निवासी भूरे का बगीचा मनिहारगोठ टनकपुर जाहिद हसन पुत्र अली शेर निवासी मनिहारगोठ कब्रिस्तान के पास, मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद कादर निवासी मनिहार गोठ कब्रिस्तान के पास, रजत गुप्ता पुत्र नवलेश गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 3 उत्सव गार्डन के पास, मुकेश कुमार पुत्र राम अवतार निवासी वार्ड नंबर 6 एफसीआई रोड, सुनील कश्यप पुत्र श्री राम निवासी वार्ड नंबर 1 शारदा गार्डन और रवि कश्यप पुत्र नंदकुमार निवासी नायकगोठ टनकपुर के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ते ताश तथा 10050 रुपया नगद भारतीय मुद्रा बरामद की है।


