
टनकपुर, (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार, 3 अक्टूबर को चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री टनकपुर में आयोजित दशहरा महोत्सव-2026 में प्रतिभाग करेंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री धामी देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 4:15 बजे स्टेडियम हैलीपैड, टनकपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 4:25 बजे कार से रवाना होकर 4:30 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां वह दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे।कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे गांधी मैदान से प्रस्थान कर 5:45 बजे अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा के लिए रवाना होंगे।



