
टनकपुर। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टनकपुर में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शुगर ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन व ECG की निशुल्क जांच कि गई एवं आहार विहार एवं ऋतुचार्य के बारे में जानकारी दी इस शुभ अवसर पर प्राथमिक विद्यालय महात्मा गांधी स्कूल की प्रधानाचार्य बबीता पांडे शिक्षक एवं 35 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार द्वारा निशुल्क जांच एवं फार्मेसी अधिकारी अंकित कुमार द्वारा दवा दी गई एवं महेश चंद्र जोशी विकास कुमार द्वारा शुगर /हीमोग्लोबिन की जांच की गई मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर जे बी चंद जी चिकित्सा शिविर में उपस्थित थे



