राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में वाणिज्य संकाय की विभागीय परिषद गठित, मिलन सिंह मल्ल बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर, 2 नवंबर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के वाणिज्य संकाय में विभागीय परिषद का गठन किया गया। विभाग प्रभारी प्रो. (डॉ.) आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मिलन सिंह मल्ल को परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।परिषद के अन्य पदाधिकारियों में रोहन गरकोटी को उपाध्यक्ष, शुभम कुमार को सचिव तथा महक पांडे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, विनीत जोशी, सुजल सरन और मो. शाकिब खान को कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत किया गया।इस अवसर पर विभाग प्रभारी प्रो. (डॉ.) आशुतोष कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की।नवनियुक्त अध्यक्ष मिलन सिंह मल्ल सहित सभी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा विभाग की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।विभागीय परिषद के गठन से वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

हिमालय समाचार |

सम्पादक – देवेन्द्र यादव

Ad