
चम्पावत। जिले के ग्राम घुरचुम (कोटा जमराड़ी) निवासी 17 वर्षीय माया कांडपाल को उनके अदम्य साहस और बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार (2026-27) से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 6 नवंबर को देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें सम्मानित करेंगे।
यह घटना 5 अगस्त 2025 की है। भारी बारिश और भूस्खलन के बीच स्कूल जाते समय माया की दो सहेलियां कोमल और आरती तेज बहाव वाली नदी में बहने लगीं। ऐसे मुश्किल हालात में माया ने अदम्य साहस दिखाते हुए दोनों सहेलियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस दौरान माया खुद भी घायल हो गईं और उनकी चप्पलें भी नदी में बह गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सहेलियों की जान बचाने के बाद वह स्कूल पहुंचीं और घायल होने के बावजूद अपनी परीक्षा दी।
माया ने शिक्षा के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 86.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
माया कांडपाल का साहस, संवेदनशीलता और दूसरों की जान बचाने का जज्बा पूरे चम्पावत जनपद के लिए गर्व की बात है। उनकी इस बहादुरी ने साबित कर दिया कि सच्चा साहस उम्र का मोहताज नहीं होता।
हिमालय समाचार की ओर से बहादुर बेटी माया कांडपाल को अग्रिम बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐
सम्पादक: देवेन्द्र यादव
हिमालय समाचार



