
बनबसा (चम्पावत)। श्री राधा शरणम् सेवा समिति द्वारा आयोजित माँ शारदा आरती आज सावन माह के आखिरी सोमवार को सम्पन्न हुई। माँ शारदा की शुरुआत 12 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के संस्थापक एवं मुख्य सेवक कपिल भार्गव ने बताया कि इस आरती को करने का उद्देश्य माँ शारदा के महत्व को बताने के अलावा बनबसा को आरती के रूप में पहचान दिलाना भी है, जिससे आने वाले समय में बनबसा में आरती का इतना विस्तार हो कि यहां रोजगार के अवसर पैदा हो और बनबसा के युवाओं को बाहर न जाना पड़े। माँ शारदा की आरती से जीवन सकारात्मकता आती है समिति द्वारा नवरात्रों में नौ दिन भी इस आरती का आयोजन किया जायेगा। आज की आरती में उत्तराखंड पुलिस के जवानों और गोताखोरों को समिति की ओर से आरती की स्मृति के रूप में स्मृति पत्र भी दिए गए। आरती में समिति के केसर सिंह खोलिया, शिव नारायण साहू, व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल,अमरजीत सिंह, तरूण, मोहित, नीरज कापड़ी,विजय शर्मा आदि ने अपना सहयोग किया।


