
टनकपुर (चम्पावत) । नगर पालिका सभागार टनकपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी टनकपुर मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा टनकपुर मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में बताया गया कि 16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा, जनजागरूकता एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर पूरे अभियान को सेवा भावना के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।बैठक में मंडल पदाधिकारियों के साथ बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, महिला मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी हरीश कलोनी के द्वारा निभाई, जबकि अभियान के संयोजक को श्री जोशी के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडे ने कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्य एवं संगठन की भूमिका के बारे में जानकारी दी।बैठक में गजराज, मंत्री किरण देवी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश माहल, विनोद, रीता, भाजपा मनोनीत सभासद शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों के संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेताओं में हरिश भट्ट, अमजद हुसैन एवं गिरिश गहतौड़ी समेत महिला मोर्चा की बबीता गोस्वामी और ओबीसी मोर्चा की कोमल गिरी सहित हंसा जोशी, विद्या, नरेंद्र धामी आदि कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिभाग किया।बैठक के अंत में राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



