12वें दिन भी नहीं थमा इंसाफ द पावर का धरना, सुनवाई न होने पर आंदोलनकारी अब भी डटे

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। इंसाफ द पावर वेलफेयर सोसायटी का तहसील परिसर में चल रहा धरना शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार धरना देने के बावजूद उनकी मांगों और समस्याओं पर अब तक अपेक्षित सुनवाई नहीं हुई है।

धरने के दौरान इंसाफ द पावर वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्रशासन से अपनी बात रखने और समस्याओं के समाधान की मांग दोहराई गई। साथ ही आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वे कैबिनेट बैठक पर अपनी बात रखने के लिए भी तैयार हैं।

वहीं, पितृ पक्ष के दौरान भी आंदोलनकारी धरना स्थल पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने को लेकर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई और वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Ad