
टनकपुर (चम्पावत)। मनोज कुमार, कार्यवाहक कमान्डेंट 57 वाहिनी एस.एस. बी. के निर्देशनुसार भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम ज्ञानखेड़ा सीमा चौकी बूम में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन डा. बी.बी. सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) के द्वारा किया गया । शिविर के माध्यम से कुल 64 जरुरतमंद ग्रामीणों को नि:शुल्क चिकित्सीय सलाह व औषधीया प्रदान किया गई I शिविर में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और उनके तीव्र बुखार , दीर्घकालिक रोग व मौसमी रोगों का सफल इलाज किया गया इलाज किया गया साथ ही साथ ग्रामीणों को बदलते मौसम में होने वाले बीमारियों के बारे में भी अवगत कराया गया तथा उन्हें मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय भी सुझाया गया I ग्रामीणों को संतुलित आहार लेने की सलाह दी गयी तथा नियमित योग करने हेतु प्रेरित किया गया I डा. बी.बी. सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) ने उपस्थित सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुये उन्हें विश्वास दिलाया की भविष्य में भी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आम नागरिको के उत्थान के किए जाते रहेगे । इस अवसर पर श्रीमती हेमा जोशी, ग्राम प्रधान, निरीक्षक संजय सिंह, उप-निरीक्षक अनेंद्र सिंह राणा, आरक्षी प्रेम शंकर यादव आरक्षी सुनील आदि मौजूद रहे |


