57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सितारगंज ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। मनोज कुमार, कार्यवाहक कमान्डेंट 57 बटालियन एस.एस. बी. के निर्देशानुसार भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम उचोलीगोठ समवाय बूम में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉक्टर गुरविंदर जित सिंह कमान्डेंट (पशु चिकित्सा) के नेतृत्व में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपने पशुओ का इलाज कराया | शिविर में 19 ग्रामीणों के 46 पशुओं का इलाज किया गया। शिविर में सम्बंधित डॉक्टर ने पशुपालकों को पशुओं होने वाली मानसूनी बीमारी, खुरपका, मुहपका, गलघोटू, डिवॉर्मिंग, प्रजनन संबंधी. मिल्क फीवर, कीटोसिस जैसी गंभीर बीमारी तथा उसके बचाव के उपाय, रख रखाव, खान पान आदि की जानकारी दी नाबार्ड से पशुओं हेतु लोन, डेयरी उद्योग पर जोर दिया ताकि ग्रामीणों को रोजगार मिल सके शिविर में निरीक्षक संजय कुमार, सहायक उप-निरीक्षक अनिल. मुख्य आरक्षी हरमुख सिंह, आरक्षी भूपेन्द्र के साथ SSB के कई जवान तथा ग्रामीण मौजूद रहेअंत में डॉक्टर गुरविंदर जित सिंह कमान्डेंट (पशु चिकित्सा) ने उपस्थित सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुये उन्हें विश्वास दिलाया की भविष्य में भी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आम नागरिको के उत्थान के किए जाते रहेगे।