8वीं यूथ राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रियांशु वर्मा ने जीता रजत पदक

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। गुवाहाटी, असम में आयोजित 8 वीं यूथ राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रियांशु वर्मा ने रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया । बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर ने बताया कि प्रियांशु वर्मा ने 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक गुवाहाटी, असम में आयोजित 8वीं यूथ राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 47 से 50 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।उल्लेखनीय है कि प्रियांशु ने इससे पूर्व सत्र 2025 में भी रोहतक, हरियाणा में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी रजत पदक हासिल किया था।प्रियांशु की इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चम्पावत के द्वारा अध्यक्ष दीपक छतवाल और संरक्षक दीपक शारदा द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक कुमार गौरव खोलिया, सचिव विकास राय,बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, , रेखा पांडे,नवीन चौहान, योगी चंदने प्रियांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।इस सफलता पर जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।