टनकपुर में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन, काव्य रस में डूबे श्रोता, सीमांत पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार की शाम टनकपुर के पालिका सभागार में सरदार पटेल सामाजिक एवं साहित्यिक संगठन के बैनर तले भव्य अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद टनकपुर के चेयरमैन विपिन कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) रत्नाकर पाण्डे द्वारा की गई। सीमांत पत्रकार संगठन के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल यादव व मशहूर कवि रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ के संयुक्त संचालन में आयोजित काव्य सम्मेलन में देश-प्रदेश से आए नामचीन कवियों ने अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य, व्यंग्य, वीर रस और श्रृंगार रस से भरपूर कविताओं ने माहौल को पूरी तरह साहित्यिक बना दिया। देश के मशहूर कवियों रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, डॉ महेश अनघड़, डॉ ओपी वर्मा ‘ओम’, ऊमा लखनवी सायरा, डॉ सरिता सदाबहार, एवं कन्हैया लाल की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और देर रात तक सभागार काव्य रस में डूबा रहा।मुख्य अतिथि विपिन कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को भाषा एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि दीपा देवी ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से क्षेत्र में साहित्यिक वातावरण को बढ़ावा मिलता है। संस्था ने कार्यक्रम अध्यक्ष रत्नाकर पाण्डे के द्वारा सीमांत पत्रकार संगठन के दिनेश खर्कवाल, दीपक फुलेरा, मयंक पंत, विनोद पाल विनय शुक्ला सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं कवियों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।इस दौरान कार्यक्रम आयोजक पातीराम गंगवार, व्यवस्थापक दीपक कुमार गुप्ता के अलावा काव्य सम्मेलन में अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल, वॉर्डन प्रेमा ठाकुर, सत्यप्रकाश, सपना कम्बोज, दीपक भट्ट, नवीन पंत, देवेन्द्र यादव, यामिनी, महेश कुमार आर्य, निकिता भार्गव, सुनीता सक्सेना, आशा देवी, मंजू देवी, उषा देवी, ज्योति देवी, खेमा देवी, हीरा कली, मधु देवी, सोनी देवी, रीता देवी, संतोष देवी, ओमवती देवी, सुनीता देवी, स्नेहा, झरना भट्ट, मनप्रीत कौर, रीना मौर्य, नीलम सहित तमाम साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।