
टनकपुर (चम्पावत)। चम्पावत में सनसनीखेज कथित गैंगरेप केस का चौंकाने वाला खुलासा होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी मे जबरदस्त तेजी आ गयीं हैं। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियां एक दूसरे पर आरोप मढ़ते नजर आ रहे हैं।सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट ने टनकपुर बीजेपी कार्यालय मे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कांग्रेस पर घृणित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर पूरे प्रदेश सहित जनपद चम्पावत मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तमाम विकास कार्य किये जा रहे है, जिससे कांग्रेस बोखला गयीं हैं, कोई भी सार्थक मुद्दा न होने के कारण कांग्रेस घृणित राजनीति कर मुख्यमंत्री और सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं। नाबालिग के साथ फर्जी गैंगरेप की साजिश रच कर कांग्रेस ने देवभूमि को शर्मशार किया हैं। जिसका जवाब आने वाले समय मे क्षेत्र की जनता देगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, प्रदेश महामंत्री रश्मि स्तोगी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी बबली चौहान, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक सुनीता मुरारी, कुमाऊं सह संयोजक विनीता फर्त्याल, जिलाअध्यक्ष दीपा जोशी, जिला महामंत्री सरोज चंद, जिला उपाध्यक्ष अनिता यादव, जिला उपाध्यक्ष रुचि धस्माना, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबिता गोस्वामी के अलावा महिला मोर्चा जिला मंडल की समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।


