नगर पालिका परिषद में आयोजित पालिका बोर्ड की बैठक में तमाम प्रस्ताव हुए पारित

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत) शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड की बैठक नगर पालिका परिषद टनकपुर के सभागार में आयोजित की गई। बोर्ड बैठक का संचालन पालिका के अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल द्वारा किया गया। बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के आय व्यय के बजट प्राक्कलन पर चर्चा करते हुये गत वर्ष के अवशेष धनराशि रू० 11,03,38,687.00 तथा वर्ष 2026-27 में अनुमानित आय रू0 26,26,22,000.00 के सापेक्ष रू० 37,22,24,521.00 के व्यय का प्राविधान रखा गया तथा रू0 7,36,166.00 लाभ का बजट का संकल्प पारित किया गया। नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डो में गैस पाईप लाईन बिछाये जाने हेतु गैसोनेट सर्विसेज लि० को अनापत्ति दिये जाने, वर्ष 2025-26 की बैलेन्स सीट बनाये जाने तथा नगर पालिका परिषद टनकपुर के सभी सदस्यों के पालिका स्तर से पहचान पत्र बनाये जाने तथा नशा छोडो खेल अपनाओं भावना के अन्तर्गत वार्डो में खेलों को बढावा दिये जाने के उददेश्य से ओपन जिम एवं खेलकूद के सामान उपलब्ध कराये जाने तथा नगर क्षेत्र के अन्तर्गत मस्जिद की सीढियों के नीचे पड़े लिगैसी वेस्ट का शीघ्र निस्तारण किये जाने की कार्यवाही किये जाने का संकल्प पारित किया गया। इसके अलावा बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाये जाने तथा माँ पूर्णागिरी मेले की व्यवस्थाओं और मेले की सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में वार्ड सदस्य दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सव्या बाल्मीकी, चर्चित शर्मा, आशा भटट, बबीता बर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट तथा पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।