
टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री घोषणा एक बार फिर धरातल पर साकार हुई हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के क्रम में टनकपुर में निर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम “स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम” रखे जाने की स्वीकृति शासन से मिलने के पश्चात स्टेडियम को अब स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोडी स्टेडियम नाम से जाना जाएगा।


